27 सितंबर 2025 - 14:40
ईरान और रूस के बीच 25 अरब डॉलर का समझौता 

कमालवंदी ने मॉस्को में "एटम एक्सपो 2025" प्रदर्शनी में बताया कि बुशहर प्रोजेक्ट में रूस के साथ सहयोग बेहद सफल रहा और अब दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी और मजबूत हुई है।

ईरान और रूस के बीच 25 अरब डॉलर का समझौता हुआ है, जिसके तहत दक्षिणी ईरान में चार नए आधुनिक परमाणु बिजलीघर बनाए जाएंगे।

मेहर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, यह समझौता ईरान की कंपनी "हुर्मुज़" और रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी "रोसाटोम" के बीच हुआ है। इन प्लांट्स को ईरान के हुर्मुज़गान प्रांत में बनाया जाएगा और यह बुशहर परमाणु संयंत्र से भी बड़े होंगे।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बहरोज़ कमालवंदी ने मॉस्को में "एटम एक्सपो 2025" प्रदर्शनी में बताया कि बुशहर प्रोजेक्ट में रूस के साथ सहयोग बेहद सफल रहा और अब दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी और मजबूत हुई है।

इस प्रदर्शनी में ईरानी डेलीगेशन की अगुवाई परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने की, जिन्होंने रूसी अधिकारियों से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha